Rape Case: षडयंत्र कर लड़के को झूठे रेप केस में फंसाया, अदालत ने लड़की को जेल का रास्ता दिखाया

Rape Case
Rape Case: बरेली में झूठे रेप केस में लड़की को 4 साल की सजा मिलने और 5 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना लगने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने पर अदालत लड़के को रिहा किया। अदालत ने कहा कि जितने दिन की लड़के ने सजा काटी है, उतने ही दिन की सजा लड़की को भी जेल में काटनी होगी।
लड़की ने पूरे षडयंत्र के तहत युवक को फंसाया और अदालत में सुनवाई के दौरान अपनी गवाही से मुकर गई, तब इस मामले का खुलासा हुआ। अदालत ने कहा है, यदि लड़का जेल के बाहर रहता तो काम मजदूरी करते हुए इतने समय में 5,88000 से अधिक रुपए कमा लेता। इसलिए लड़की से यह रकम वसूल करके लड़के को दी जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो लड़की को 6 महीने की अतिरिक्त सजा भी होगी।
अपहरण और दुष्कर्म का था मामला
बताया जा रहा है कि 2 सितंबर, 2019 को बारादरी थाने में लड़के पर बेटी के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पूरे मामले में लड़की ने लड़के पर नशीला प्रसाद खिलाने और दिल्ली ले जाकर कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले में झूठी गवाही देने के लिए लड़की पर मुकदमा दर्ज किया गया।
इस घटना में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा इस तरह की महिलाओं के कृत्य से वास्तविक पीड़िताओं को नुकसान उठाना पड़ता है। अदालत ने कहा कि यह समाज के लिए बेहद गंभीर स्थिति है। अपने मकसद की पूर्ति के लिए पुलिस और कोर्ट को माध्यम बनाना आपत्तिजनक है। आगे कहा कि अनुचित लाभ के लिए महिलाओं को पुरुषों के हितों पर आघात करने की छूट नहीं दी जा सकती। अदालत ने कहा कि यह मुकदमा उन महिलाओं के लिए नजीर बनेगा, जो पुरुषों से वसूली के लिए झूठे मुकदमे लिखाती हैं।
यह भी पढ़ें : बिजली का बिल होगा न के बराबर, ट्यूलिप टरबाइन से छत को बनाएं पावर हाउस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप