
Ramadan 2025 : आज से रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने रमजान माह की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी हैं।
आज से रमजान का पवित्र महीना शुरु हो गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रमजान का यह महीना समाज में शांति और सौहार्द का संचार करे। पीएम ने इस पवित्र माह को आत्म-चिंतन आभार और भक्ति का प्रतीक बताया जो करुणा दया और सेवा के मूल्यों को सशक्त बनाता है।
रमजान के महीने को विशेष महत्व
बता दें कि इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को विशेष महत्व है। यह इस्लाम के पांच प्रमुख स्तंभों में से एक है और हिजरी कैलेंडर के मुताबिक साल का नौवां महीना होता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत में लीन रहते हैं।
कुरान का अवतरण शुरु हुआ था
रमजान माह को पवित्र इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इस्लामिक मान्यता के मुताबिक इसी महीने की एक रात को कुरान का अवतरण शुरु हुआ था। इस रात को ‘लयलतुल कद्र’ या ‘शब-ए-कद्र’ कहा जाता है। इसके बाद पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.अ.) पर कुरान की आयतें सिलसिलेवार तरीके से उतरती रहीं।
इबादत का महीना मानते हैं
रमजान के महीने की शुरुआत चांद देखकर की जाती है और फिर खत्म भी चांद देखने के बाद ही होता है। रमजान खत्म होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाते हैं। मुसलमान इस महीने को इबादत का महीना मानते हैं और इसका बहुत अधिक सम्मान करते हैं। सभी मुसलमान इस महीने की शुरुआत से पहले ही इसकी तैयारियों में लग जाते हैं। इस महीने को मगफिरत यानी माफी का महीना भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : आईआईटी बाबा को जूना अखाड़े शिविर से क्यों किया गया निष्कासित? जानें वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप