Bihar

आज पटना-पूर्णिया समेत पूरे बिहार में बारिश होने की उम्मीद

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों को बुधवार-गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही मॉनसून खत्म होने वाला है। बिहार की राजधानी पटना में देर रात की बारिश के बाद सुबह भी बादलों ने घना अंधेरा बनाए रखा। यही हाल कई और जिलों का भी रहा। तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने पारे को एक बार फिर से लुढ़का कर 30 डिग्री या उससे नीचे पहुंचा दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज बिहार में बारिश जारी रह सकती है। यह कल, शुक्रवार 6 अक्टूबर से कम हो सकता है।

IMD की भविष्यवाणी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज यानी 6 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगजं, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं भागलपुर, मुंगेर, जमुई, खगड़िया और बांका में अनेक जगहों पर बारिश के पूरे आसार हैं। जबकि राजधानी पटना समेत गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भबुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

बिहार से मॉनसून की विदाई कब

मॉनसून की विदाई आमतौर पर 25 से 26 सितंबर तक होती है। लेकिन मॉनसून इस बार देर से आया है, इसलिए इसके जाने का समय भी बदल गया है। IMSD के अनुसार, ये 13वीं बार है कि मॉनसून तय समय पर वापस आ रहा है। इसके बावजूद, इस बार मॉनसून ने धान की खेती में काफी बाधा डाली, जिसकी वजह से किसानों को बिहार में बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: राजद नेता से मांगी दस लाख की रंगदारी, पत्र पर लिखा लाल सलाम

Related Articles

Back to top button