बड़ी ख़बरराजनीति

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला, केरल के CM को भी लपेटा

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कोट्टायम (Kottayam) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की वजह से भारत अपनी मर्जी से तेल खरीदने की क्षमता खो चुका है और भारत को रूस या ईरान से तेल खरीदने के लिए अमेरिका से अनुमति लेनी पड़ती है।

मध्य पूर्व संकट और ऊर्जा सुरक्षा पर चिंता

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य पूर्व की हालात के कारण देश आर्थिक संकट से गुजर सकता है, लेकिन भारत अपनी मर्जी से पेट्रोल या डीजल नहीं खरीद सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

रबर किसानों के लिए बड़े वादे

राहुल गांधी ने केरल के रबर किसानों के मुद्दे को उठाया और एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2016 के घोषणापत्र में रबर की कीमत 250 रुपये करने का वादा किया गया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। राहुल ने वादा किया कि अगर यूडीएफ की सरकार आती है, तो पहली कैबिनेट बैठक में रबर की कीमत 250 रुपये तय की जाएगी और बाद में इसे 300 रुपये तक बढ़ाया जाएगा।

केरल के मुख्यमंत्री पर हमला

राहुल गांधी ने पिनाराई विजयन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री, उनके परिवार और बच्चों से पूछताछ हुई? उन्होंने सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी का मुद्दा उठाया और पूछा कि पीएम ने इस पर क्यों चुप्पी साधी। राहुल ने मोदी पर आरोप लगाया कि वे खुद को हिंदुत्व का रक्षक बताते हैं, लेकिन इस मामले में चुप रहते हैं।

संसद से भागने और पार्टी पर पलटवार

रैली में राहुल ने दावा किया कि बीजेपी और आरएसएस कांग्रेस से डरते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में अदाणी और अन्य मुद्दों पर बोलने के दौरान उन्हें बोलने नहीं दिया गया, और प्रधानमंत्री संसद छोड़कर चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले महीनों में युद्ध की अस्थिरता के कारण देश के सामने और भी चुनौतियां आएंगी।

ये भी पढ़ें – अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, ‘आसमानी’ से शुरू हो रहा नया सफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button