एक बार फिर से साथ दिखे परिणीति और राघव चड्ढा, मैच में लगे भाभी जिंदाबाद के नारे

बीते बुधवार को पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियंस के मैच के दौरान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी के सांसद राघव चड्ढा साथ नजर आये साथ ही दोनों को साथ में मैच का लुत्फ लेते हुए देखा गया।
फैंस ने लगाये नारे
मैच के दौरान परिणीति चोपड़ा ब्लैक ड्रेस पहने हुए तो वहीं राधव चड्ढा ब्लू शर्ट पहने हुए थे। इस दौरान दोनों ने मिलकर फैंस का अभिवादन किया साथ ही नमस्ते और हाथ हिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। दोनों की एक साथ उपस्थिति को देखकर फैंस ने परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे भी लगाये।
मई में हो सकती है सगाई
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव और परिणीति की सगाई 13 मई को दिल्ली में हो सकती है। इससे पूर्व में आई रिपोर्ट्स के अनुसार 10 मई को होनी थी दोनों की सगाई।
AAP सांसद संजीव अरोड़ा पहले ही कर चुके हैं रिश्ते को लेकर जिक्र
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा सोशल मीडिया पर पहले ही परिणीति और राघव चड्ढा को लेकर ट्वीटर पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए, दोनों को शुभकामनाएं दी थीं। गौरतलब है कि बीते महीने भी दोनों को एक साथ मुम्बई के एक रेस्टोरेंट में लंच पर करते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़े: KKBKJ Box Office Collection: धीमी पड़ी सलमान की मूवी की चाल, 13वें दिन भी नहीं कर पाई ज्यादा कमाई, जानें