Punjab Agriculture : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बागवानी के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को चंडीगढ़ में बागवानी विभाग की प्रगति तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
राज्य में बागवानी क्षेत्र में हो रही प्रगति
बैठक के दौरान बागवानी विभाग के प्रशासनिक सचिव अर्शदीप सिंह थिंद और निदेशक बागवानी मनीष कुमार ने मंत्री को राज्य में बागवानी क्षेत्र में हो रही प्रगति तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) के सहयोग से पंजाब में शुरू होने वाली 1,300 करोड़ रुपये की विशेष जीका परियोजना, ‘अपना गांव–अपना बाग’ तथा बागवानी विकास केंद्र के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई।
परियोजनाओं को पूरा करने के दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान बागवानी मंत्री भगत ने राज्य के आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभाग की सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आवश्यक कदम उठाने पर दिया जोर
मंत्री भगत ने बागवानी क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसानों को कृषि के साथ-साथ सहायक व्यवसायों की ओर प्रेरित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- मोहाली बनेगा अगला बड़ा GCC हब? पंजाब ने ग्लोबल कंपनियों को दिया बड़ा न्योता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









