Punjab

पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन नियुक्त

पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया है। बेदी कानूनी क्षेत्र में लंबे अनुभव और विशेषज्ञता रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनकी नियुक्ति को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कानूनी व्यवस्था, पेशेवर मानकों और कानूनी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Punjab News : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के एडवोकेट जनरल स. मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बेदी, जो वर्तमान में पंजाब राज्य के एडवोकेट जनरल के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं, बार में व्यापक अनुभव रखने वाले एक प्रमुख कानूनी विशेषज्ञ हैं। बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कानूनी पेशे तथा कानूनी शिक्षा को विनियमित करने वाली शीर्ष संवैधानिक संस्था है। इसके चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में कानूनी समुदाय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

बेदी की इस नियुक्ति का किया स्वागत

बेदी ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए वकील समुदाय का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह वकीलों के कल्याण के लिए कार्य करने, पेशेवर मूल्यों के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने तथा कानूनी शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पंजाब एवं हरियाणा के कानूनी समुदाय ने बेदी की इस नियुक्ति का स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें- सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल, छह व्यक्ति 2.9 किलो हेरोइन व 8 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button