Uttar Pradesh

Prayagraj News: दशकों से बंद तिजोरी खुली… मिले 500 साल पुराने सोने के सिक्के

Prayagraj News: पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पिछले कई दशकों से बंद पड़ी तिजोरी का रहस्य आखिरकार सुलझ गया है। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद तिजोरी को आरी और ड्रिल मशीन से कटकर खोल दिया गया है।

काफी दिनों से विवादों के बीच खोली गई तिजोरी से 500 साल पुराने सोने के सिक्के, पर्शियन भाषा में लिखा शाही फरमान और ताम पत्र पर पाली भाषा में लिखा विनय पिटक शामिल है। पुरातात्विक महत्व की इन सामग्रियों को इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के म्यूजियम में रखे जाने की तैयारी की जा रही है।

सिक्कों का वजन तकरीबन…

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की पीआरओ जया कपूर के मुताबिक तिजोरी के लॉकर से निकले सोने के सिक्के तकरीबन 500 साल पुराने हैं। इन सिक्कों पर ब्राह्मी लिपि अंकित है, सोने के इन सिक्कों का वजन तकरीबन 7.34 ग्राम है। यह सभी सिक्के गोल आकार के हैं सोने के अलावा कुछ अन्य धातुओं के भी सिक्के हैं।

यह सिक्के जम्मू कश्मीर के आदिवासी समुदाय किंगडम से जुड़े हुए हैं। सिक्के पर एक राजा को खड़ा दिखाया गया है, जो बाई तरफ बेदी पर बलि दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव को जब इस बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने तिजोरी को खुलवाने का फैसला लिया। हालांकि, चाबियां नहीं मिलने से इसे खोला नहीं जा सका था।

यह भी पढ़ें : Lakhisarai: महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं बिहार कला दिवस का आयोजन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button