Biharक्राइमराज्य

पटना में मामूली विवाद के दौरान गोलीबारी, प्याज कारोबारी की हत्या और भाई घायल

Bihar Crime News : बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद देखे गए. सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर में बुधवार (25 फरवरी) देर रात अपराधियों ने अपराध का जमकर तांडव दिखाया. आरोपियों ने प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनके भाई आकाश पर भी फायरिंग हुई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना एक मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई थी.

गोली सीधे कनपटी और पीछे लगी

सूत्रों के मुताबिक, सोनू को कनपटी पर गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े. उनके भाई आकाश को पीछे से गोली लगी. बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ सोनू की मौत हो गई, जबकि आकाश की हालत गंभीर है और इलाज जारी है. अपराधियों ने दोनों भाइयों पर चार से पांच राउंड फायरिंग की थी.

पुलिस जांच और छानबीन

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो गई है. अब उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किए हैं.

लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल

परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना ने बताया कि मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए और उनमें से एक की मौत हो गई. संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं लगातार बढ़ती अपराध घटनाओं को लेकर जनता ने शहर में कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें – भाई को सेहरा पहनाकर बहन ने दी अंतिम विदाई, गले लगाकर बोली- भैया….

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button