
Patna : पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने दो डकैत का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए वहीं एक दारोगा घायल हो गया। घायल दारोगा को पटना एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ के दौरान करीब आधा दर्जन डकैत भाग निकले लेकिन पुलिस ने दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ के हिंदू निगम इलाके में सुबह डकैतों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए। वहीं डकैतों की गोली से एक दारोगा घायल हो गए। घायल दारोगा को पटना एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल दारोगा की पहचान गौरीचक थाना में पदस्थापित विवेक कुमार के रूप में हुई है।
दो डकैतों को मार गिराया
दो डकैतों की पहचान नालंदा निवासी मेमो और विवेक के रूप में हुई है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन की संख्या में रहे डकैत भाग निकले।
डकैतों को जब पुलिस ने घेराबंदी की तो ये लोग पुलिस पर अंधाधुंध गोली चलाने लगे। डकैतों के द्वारा करीब 12 से 13 राउंड गोली पुलिस पर चलाई गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया।
गोली लगने से घायल
वहीं पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य पराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चार अपराधी मौके से भागने में सफल हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
एक सब-इंस्पेक्टर घायल
एसपी सारथ आरएस ने कहा कि हमें पटना में कुछ स्थानों पर डकैती और ऐसी आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट मिली थी और इसके लिए, हमने एक विशेष टीम का गठन किया था। कल, फुलवारीशरीफ में एक गिरोह के साथ हमारी मुठभेड़ हुई थी। उन्होंने हम पर गोलियां चलाईं और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया।
दो अपराधियों को भी गोली मार दी गई और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो नालंदा का रहने वाला है ऐसी आपराधिक गतिविधियों की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए जांच और तलाशी अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी आज दिल्ली को देंगे 12200 करोड़ो रुपये की सौगात, नमो भारत से लेकर मेट्रो तक का विस्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप