बड़ी ख़बर

Parliament : किरेन रिजिजू कांग्रेस पर बरसे, बोले – 1990 तक बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया ?

Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संविधान पर चर्चा जारी है। इस दौरान किरेन रिजिजू ने संविधान पर चर्चा की, वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि 1990 तक बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? वहीं, नेहरू जी और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न दिया था।

किरेन रिजिजू ने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी को हमारे लोगों के प्रति कितनी सहानुभूति है. नेहरू ने हमेशा मुसलमानों के लिए बात की, लेकिन दलितों के लिए नहीं है। पंडित नेहरू आरक्षण को एक अस्थायी उपाय मानते थे। संविधान पर चर्चा करते समय अंबेडकर की सोच और उनके योगदान की बात करना जरूरी है।

‘बाबासाहेब के विचारों को समझना जरूरी है’

उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि पंडित नेहरू ने पिछले 20 वर्षों में 2000 भाषण दिए, लेकिन एक बार भी अनुसूचित जातियों के कल्याण के बारे में बात नहीं की। संविधान गौरवशाली अतीत का प्रतिबिंब है. बाबासाहेब के विचारों को समझना जरूरी है. संविधान ने अधिकार के साथ दायित्व भी सौंपा. संविधान के एक-एक शब्द प्रेरणादायी है. समानता संविधान की आत्मा जैसा है।

‘पीएम मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और…’

उन्होंने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी को हमारे लोगों के प्रति कितनी सहानुभूति है. नेहरू ने हमेशा मुसलमानों के लिए बात की, लेकिन दलितों के लिए नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ कर रहे हैं। संविधान की भावना के अनुरूप ही आज एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति हैं।

यह भी पढ़ें : कानून व्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, मिलने का मांगा समय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button