
Pakistan Protest : पाकिस्तान में इन दिनों गृह युद्ध छिड़ गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक अब उनकी रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। कहें तो सिर्फ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक के इंसाफ (PTI) के लोग ही नहीं बल्कि आम लोग भी इमरान की रिहाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी नहीं सुनी गई तो वे बिजली और गैस की सप्लाई बंद कर देंगे।
शरीफ सरकार को खुलेआम धमकी
पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई को लेकर इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। लाहौर और कराची में भी जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वाह में इमरान समर्थकों ने वर्तमान शहबाज शरीफ सरकार को खुलेआम धमकी दी है। प्रदर्शकारियों ने कहा है कि अगर इमरान की रिहाई नहीं हुई तो बिजली और गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने इमरान को शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने की भी मांग की है।
आर्मी चीफ पर पीटीआई समर्थकों का आरोप
दरअसल, इमरान खान के दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है। वह अभी अडियाला जेल में बंद हैं। शिफा जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहे समर्थकों ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आसिम मुनीर पूर्व पीएम को जेल में ही अंधा करना चाहता है। ऐसे में इमरान समर्थकों का प्रदर्शन इतना जबरदस्त हो रहा है कि पाकिस्तानी हुकूमत को समझ में नहीं आ रहा कि इसका मुकाबला कैसे करें। खबर ऐसी भी है कि जरदारी ने पाकिस्तान छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें – ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 26वें दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 571 स्थानों पर छापेमारी, 193 गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









