स्वास्थ्य

OCD : यदि आपको बार-बार एक ही काम दोहराने की आदत है, तो आपको हो सकती है ओसीडी

OCD : हमारे रहन – सहन का हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थय पर काफी प्रभाव पड़ता है। भागदौड़ और व्यस्त जीवन के चलते लोग बहुत से मानसिक विकारों का शिकार हो रहे हैं। मगर, इन विकारों की सही पहचान न हो पाने के कारण लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसी प्रकार ओसीडी मानसिक बीमारी है।

ओसीडी यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर। इससे ग्रस्त व्यक्ति के मन में बार – बार एक ही तरह के विचार आते हैं और वह एक ही काम को दोहराता रहता है। इस स्थिति में उस व्यक्ति को हमेशा पता रहता है कि एक ही चीज़ को बार – बार करने से कुछ नहीं होगा, फिर भी वह खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पाते। बल्कि इस तरह से उनको आत्मसंतुष्टि की अनुभूति होती है। ज्यादा साफ – सफाई करना, बार – बार हाथ को धोना, चीजों को कई बार गिनना आदि इस समस्या के मुख्य लक्षण हैं।

यदि आपको निरंतर ओसीडी से नहीं जूझना पड़ रहा है तो निजी, कार्य और पारिवारिक जीवन जीने में अधिक सरलता रहती है। गंभीर ओसीडी की वजह से नियमित रूप से काम करने यहां तक कि परिवार के साथ रहने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ओसीडी के लक्षण

डिप्रेशन या अधिक चिंता करने के शिकार हो सकते हैं।
आपको अनिंद्रा की समस्या हो सकती है।
बार – बार आंख झपकाना, सांस लेना, एक काम को पूरा करने के बाद फिर से दोहराना।
कदमों या किसी भई चीज को बार – बार गिनना।
हर समय चीज़ों को लेकर चिंतित रहना जैसे की दरवाजा खुला रह गया होगा।

यह भी पढ़ें : http://Samudra Manthan : समुद्र मन्थन से निकले 14 रत्न, जानें क्यों पिया भगवान शिव ने विष ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button