धर्मबड़ी ख़बर

Navratri : पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की दी बधाई, कहा – ‘यह पावन पर्व हर किसी के…’

Navratri : आज नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पूरे नौ दिन देवी माता की पूजा होती है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यही कामना है। जय माता दी। देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी। देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो।

आपको बता दें कि घटस्थापना शुभ मुहूर्र में ही होता है। नवरात्रि की बात करें तो चार बार नवरात्र पड़ते हैं। इसमें माद्य, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन शामिल है। पूरे देश भर में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

देवी का आवाहन…

नवरात्र के समय सात्विक भोजन करना चाहिए। खान पान का ध्यान रखना चाहिए। खान पान में जौ और जल का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। नौ दिनों में तेल मसालों का प्रयोग वर्जित होता है। अबकी बार देवी का आवाहन पालकी में हो रहा है। शास्त्रों की बात करें तो पालकी पर देवी की सवारी को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि महामरी ,आर्थिक मंदी और युद्ध जैसे संकेत हैं।

Punjab : कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने की स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button