Mumbai News : मुंबई के भांडुप पश्चिम इलाके में बुधवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। तुलशेतपाड़ा स्थित सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में एक नवविवाहिता ने इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने के दौरान वह नीचे लगे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई।
पेड़ की डाल में फंस गई महिला
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय प्रतीक्षा हिवराले सुबह करीब 9:30 बजे खिड़की से कूद गई थीं। नीचे गिरते समय वह पेड़ की एक मोटी डाल पर जा गिरी। डाल उनकी जांघ में फंस गई, जिसके कारण वह करीब 20 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटकी रहीं।
फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एंगस लैडर की मदद से महिला तक पहुंच बनाई। इसके बाद इलेक्ट्रिक आरी से पेड़ की डाल को काटा गया और स्ट्रेचर व रस्सियों की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
रेस्क्यू के बाद प्रतीक्षा को इलाज के लिए सायन अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि प्रतीक्षा की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहनों के साथ रहेगी भाइयों की भी छुट्टी, पूरे प्रदेश में अवकाश का ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









