Weather News : उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 47 शहरों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। झांसी के टोडी फतेहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पथराई नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे बस स्टैंड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कई घरों और दुकानों में करीब 8 फीट तक पानी पहुंच गया है।
बिहार में गंगा-गंडक खतरे के निशान से ऊपर
बिहार में गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। राज्य में 50 हजार से अधिक घरों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
ओडिशा में 67 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
ओडिशा के तीन जिलों में बाढ़ से 67 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तरी और तटीय इलाकों में 2 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
हिमाचल में बंद हुईं 67 सड़कें
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। राज्य में 67 सड़कें बंद हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
पंजाब में बारिश कमजोर, बढ़ी गर्मी और उमस
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप, बालकनी में खड़े लोगों ने देखा मौत का मंजर, अब तक 633 मौत 2500 से अधिक लापता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








