Uttar Pradeshराज्य

UP में मानसून की दस्तक, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

UP News : उत्तर प्रदेश में लगातार जारी उमस और गर्मी के बीच अब राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार से बुधवार के बीच प्रदेश में मानसून सक्रिय हो सकता है. इसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इसमें गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और अमरोहा समेत कई जिले शामिल हैं.

29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके अलावा 29 जिलों में बिजली गिरने और तेज गरज के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा और बहराइच जैसे जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

खराब मौसम में सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की है. साथ ही किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है.

सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिला. बहराइच में सबसे ज्यादा 104 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रावस्ती में 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. वहीं पश्चिमी यूपी में गर्मी का प्रभाव बना रहा. आगरा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अलीगढ़ में 42 डिग्री और बांदा में 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ.

ये भी पढ़ें – मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से चंदा चोरों के साथ खड़ी है- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button