बड़ी ख़बर

लोकसभा चुनाव को लेकर जुकरबर्ग के बयान से मेटा की बढ़ीं मुश्किलें, संसदीय समिति भेजेगी समन

Mark Zuckerberg : भारत के चुनाव से संबंधित मार्क जुकरबर्ग का बयान सामने आया था। इसी को लेकर फेसबुक की कंपनी मेटा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनावों पर की गई टिप्पणी को लेकर भारत की संसदीय पैनल कंपनी के खिलाफ समन जारी कर सकती है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी निशिकांत दुबे का बयान आया है।

इसी संबंध में निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि एक लोकतांत्रिक देश के बारे में गलत सूचना उसकी छवि को खराब करती है। संगठन को इस गलती के लिए संसद और यहां के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

‘तथ्यात्मक रूप से गलत’

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में 64 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तीसरी बार सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि जुकरबर्ग का यह दावा कि 2024 के चुनावों में कोविड-19 महामारी के बाद भारत समेत अधिकांश सरकारें हार गईं, तथ्यात्मक रूप से गलत है। प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी बार जीत जनता के विश्वास और सुशासन का प्रमाण है।

आपको बता दें कि चुनाव को लेकर मार्क जुकरबर्ग का बयान सामने आया था। कथित तौर पर एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि 2024 में दुनिया भर के चुनावों में भारत सहित अधिकांश मौजूदा सरकारों को चुनावी हार का सामना करना पड़ा था। इस बयान के बाद भारत सरकार ने इस सूचना को गलत बताया था।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत, IMD विजन-2047 दस्तावेज किया जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button