
Bangladesh Hindu Murder : बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। पिछले 18 दिनों में अब तक 6 हिंदू कट्टरपंथियों के हाथों मारे जा चुके हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो चौंका देने वाली है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का ऐसा बयान सामने आया है जिससे उन्होंने यूनुस सरकार पर हमला तो किया ही है, इसके साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने की वजह का भी खुलासा किया है।
दरअसल, मोहम्मद यूनुस भारत के साथ अपनी दुश्मनी बखूबी निभा रहे हैं। जिससे दोनों देशों के बीच के रिश्ते कड़वे हो चुके हैं। वहीं अब फरवरी में आम चुनाव होना है। इस बीच बांग्लादेश के पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा है कि वहां हिंदुओं की हो रही हत्याओं के पीछे यूनुस का हाथ है, क्योंकि उन्होंने कट्टरपंथियों को हिंदुओं की हत्या के लिए छूट दे रखी है। यूनुस इस भारत-विरोधी भावना को बढ़ावा देकर अपनी सरकार की नाकामियों से ध्यान भटकाना चाहता है। हसीना के मुताबिक, हिंदुओं की हत्या धार्मिक कट्टरपंथ का परिणाम है।
यूनुस के राज में हजारों धार्मिक हमले – हसीना
एक न्यूज चैनल से बातचीत में पूर्व पीएम हसीना ने बताया कि दीपू चंद्र दास की हत्या एक बर्बर अपराध है, जो कट्टरता और असहिष्णुता के गहरे माहौल को दर्शाती है। यह कोई अकेली घटना नहीं है। यूनुस के सत्ता में आने के बाद ईसाइयों, हिंदुओं, बौद्धों और शांतिप्रिय अहमदिया मुसलमानों को निशाना बनाकर हजारों धार्मिक हमले बिना किसी सजा के किए गए हैं। धार्मिक स्थलों का अपमान किया जा रहा है, मस्जिदों पर हमले हो रहे हैं, सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को दबाया जा रहा है और महिलाओं को सार्वजनिक जीवन से हाशिये पर धकेला जा रहा है।
ऐसी हिंसा को केवल वही रोक सकता है जो….
शेख हसीना ने बताया कि यह सब उस कट्टरपंथ के नाम पर हो रहा है जो हमारे कभी गर्व से कहे जाने वाले धर्मनिरपेक्ष और सहिष्णु देश से बहुलता की हर निशानी मिटाना चाहता है। इस तरह की हिंसा को केवल वही रोक सकता है जो लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया मजबूत राजनीतिक नेतृत्व हो, जो बिना किसी शर्त के कट्टरपंथ की निंदा करे और अल्पसंख्यकों को समान नागरिक के रूप में सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हो।
पिछले 20 दिनों में 6 हत्याएं
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में पिछले 20 दिनों से हिंदुओं की लगातार हत्याएं हो रही है। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को इतना क्रूर तरीके से मौत के घाट उतारा गया था कि उस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। उसके बाद से एक के बाद एक हिंदुओं की लगातार हत्या की खबरें सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें – विवादित नारेबाजी पर जेएनयू प्रशासन की सख्त कार्रवाई, शामिल छात्रों की होगी सस्पेंशन और निष्कासन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









