Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्य

UP SIR Draft Voter List जारी, 25 लाख से ज्यादा मिले डबल नाम, इन मतदाताओं को जारी होगा नोटिस

UP SIR Draft Voter List 2026 : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत आज (6 जनवरी) पहली ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में 25 लाख से ज्यादा ऐसे नाम दर्ज किए गए हैं जो एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे। इस मामले में प्रशासन ने जनता को ये सलाह दी है कि वोटर लिस्ट में जिसको भी अपना नाम जुड़वाना या हटवाना है वो उसके लिए एक महीने के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने की तिथि

प्रशासन के मुताबिक, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया वो आज से ही शुरु कर सकते हैं। इसके साथ ही इसकी अंतिम तिथि 6 फरवरी तक रहेगी। इससे ये होगा कि आने वाले चुनावों से पहले बिना किसी गलती के वोटर लिस्ट तैयार की जा सके।  इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा उन मतदाताओं को नोटिस जारी होगा, जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से रिकॉर्ड नहीं मिले हैं।

फाइनल वोटर लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर शामिल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यूपी नवदीप रिनवा के मुताबिक, आज पब्लिश हुई फाइनल वोटर लिस्ट में 12,55,56,25 वोटर शामिल हैं। यह काम सभी 75 जिलों के डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, 403 विधानसभा क्षेत्रों के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 42 असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और 16,62,486 बूथ लेवल ऑफिसर (परिसीमन से पहले) ने वॉलंटियर्स के साथ मिलकर किया। बड़ी संख्या में वोटरों से संपर्क किया गया और साइन किए हुए एन्यूमरेशन फॉर्म सफलतापूर्वक इकट्ठा किए गए। 

ये भी पढ़ें – रेलवे में बंपर भर्ती, दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button