Cold Wave : घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए है. नोएडा, गाजियाबाद, आगर मालवा और जालौर में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित की है.
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया है. आदेश में CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड से जुड़े सभी सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं. जिला प्रशासन ने स्कूलों को इस आदेश का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिया हैं.
गाजियाबाद में ठंड के चलते स्कूल बंद
गाजियाबाद में भी कड़ाके की ठंड के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे. जिला अधिकारी ने बच्चों को ठंड और कोहरे से सुरक्षित रखने के लिए इसके संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है.
स्कूलों में लगातार अवकाश की घोषणा
वहीं, मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में भी ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. बीते कुछ दिनों से सुबह के समय घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. हालात को देखते हुए आगर मालवा कलेक्टर ने पहले 5 और 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया था. इसके बाद ठंड और बढ़ने पर सात और आठ जनवरी को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- Sarpanch Elections : तरनतारन और गुरदासपुर में सरपंच-पंच के चुनाव, राज्य चुनाव आयोग ने किया ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









