LokSabha Election 2024: कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में कांग्रेस को फिर करारा झटका लगा है। कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस में कुछ समय रहने के बाद उन्होंने फिर घर वापसी की है। आज (25 जनवरी) दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
LokSabha Election 2024: 7 महीने बाद की ‘घर वापसी’
बता दें कि जगदीश शेट्टार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ थामा था। करीब 7 महिने बाद उन्होंने बीजेपी में वापसी की है। उन्होंने बीजेपी से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने का फैसला किया था। शेट्टार के अलावा कर्नाटक के पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनीकप्पा भी बीजेपी में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम शेट्टार के साथ शंकर पाटिल ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
LokSabha Election 2024: भूपेंद्र यादव ने दिलाई सदस्यता
जगदीश शेट्टार ने आज दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। और मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद थे।
विधानसभा चुनाव में भारी पड़ी थी बगावत
जगदीश शेट्टार को बीजेपी से बगावत करना भारी पड़ा था। बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें अपनी ही विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के उम्मीद्वार महेश तेंगिनाकाई ने भारी मतों से हराया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का एमएलसी बनाया था।
घर वपासी पर बोले शेट्टार
पार्टी में घर वापसी के बाद शेट्टार बोले की, ‘पार्टी ने मुझे पहले भी कई जिम्मेदारियां दी थीं। कुछ मुद्दों के चलते मैं कांग्रेस पार्टी में गया था। पिछले 8-9 महीनों में बहुत सारी चर्चाओं के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझसे भाजपा में वापस आने के लिए कहा। येदियुरप्पा और विजयेंद्र भी चाहते थे कि मैं भाजपा में वापस आऊं। मैं इस विश्वास के साथ पार्टी में फिर से शामिल हो रहा हूं कि नरेंद्र मोदी को फिर से PM बनाना है, जिससे भारत को और मजबूत किया जा सके।’
ये भी पढ़ें- Bihar: समारोह की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम- उमेश कुशवाहा
Hindi Khabar: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए