Rajasthanबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह ने जयपुर में ली अंतिम सांस

राजपूत समाज के भीष्मापितामह कहे जाने वाले करणी सेना के मुखिया लोकेंद्र सिंह कालवी (Lokendra Singh Kalwi) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने देर रात 12:30 बजे राजधानी जयपुर में अंतिम सांस ली। कालवी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में चल रहा था।

आज जयपुर के राजपूत सभा भवन में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नागौर जिले के कालवी ले जाकर, उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। राजपूत समाज के मुख्य स्तंभ लोकेन्द्र सिंह कालवी के देवलोक सिधार जाने के बाद देश भर का संपूर्ण क्षत्रिय समाज पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

‘मोदी तुझसे बैर नही, वसुंधरा तेरी खैर नही’

राजस्थान के मशहूर गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर से सुर्खियों में आये थे लोकेंद्र सिंह कालवी, और उन्होंने पूरे राजस्थान के राजपूतों को इस प्रकरण के बाद एक जाजम पर ला या था। उसके बाद उन्होंने वसुंधहरा राजे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, और राजस्थान में एक नारा दिया था। ‘मोदी तुझसे बैर नही, वसुंधरा तेरी खैर नही’

लोकेंद्र सिंह के पिता कल्याण सिंह भी राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार में मंत्री रहे है। सती आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोकेंद्र सिंह अपने आप को पहले राजपूत फिर राजनेता मानते थे।

Related Articles

Back to top button