लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के दोषी संजय रॉय पर फैसला आज, मृत्युदंड या आजीवन…

Kolkata
Kolkata : राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के दोषी संजय रॉय पर आज फैसला आएगा।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के दोषी संजय रॉय की सजा पर आज फैसला आएगा। सियालदह कोर्ट दोषी संजय रॉय को आज सजा सुनाएगी। संजय रॉय को कम से कम उम्रकैद या फिर अधिकतम फांसी की सजा हो सकती है।
अधिकतम मौत की सजा हो सकती है
लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट दोषी ठहरा चुकी है। सियालदह कोर्ट ने इस मामले में संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा- 64, 66 और 103 के तहत दोषी ठहराया। मिली जानकारी के मुताबिक दोषी संजय रॉय को जिन धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया है उसमें कम से कम आजीवन कारावास और अधिकतम मौत की सजा हो सकती है।
सजा सुनाई जाएगी
बिते वर्ष नौ अगस्त 2024 को हुए अपराध के बाद देश भर में आक्रोश फैल गया था और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन चला। इस मामले में फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा कि दोषी संजय रॉय का बयान सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे सुना जाएगा और उसके बाद सजा सुनाई जाएगी।
अदालत का आभार जताया
शनिवार18 जनवरी को फैसला सुनाए जाने के समय संजय रॉय ने कोर्ट में दावा किया था कि उसे फंसाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मृत लेडी डॉक्टर के माता-पिता ने न्याय देने के लिए अदालत का आभार जताया। सजा के ऐलान से पहले 19 जनवरी को संजय रॉय की मां ने कहा था कि अगर उनका बेटा दोषी है, तो उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए, फिर चाहे वह सजा फांसी ही क्यों ना ही हो।
स्वीकार कर लूंगी
दोषी संजय रॉय की मां मालती रॉय ने बिते रविवार के दिन कहा कि एक महिला और तीन बेटियों की मां होने के नाते, ‘मैं उस लेडी डॉक्टर की मां का दर्द और तकलीफ को महसूस कर सकती हूं। अगर कोर्ट उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का फैसला करती है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी क्योंकि कानून की नजर में उसका अपराध सिद्ध हो चुका है। मैं अकेले में रोऊंगी। लेकिन इसे नियति का खेल मानकर स्वीकार कर लूंगी।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर फटने से कई टेंट जले, दमकल और NDRF ने आग पर पाया काबू, अखिलेश यादव ने साधा निशाना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप