Election Commission of India : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए।
केजरीवाल ने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार अकेले आदेश जारी कर रहे हैं और बिना मंजूरी के जारी किए गए सभी आदेश गैरकानूनी हैं।
सभी चुनावों को रद्द किया जाए- केजरीवाल
उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। केजरीवाल ने दावा किया कि SIR के तहत 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर सूची से हटाए गए हैं और इस पूरी प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि पिछले वर्षों में हुए सभी चुनावों को रद्द किया जाए। उनके इन बयानों पर चुनाव आयोग और अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आना बाकी है।
ये भी पढ़ें- गैंगस्टरां ते वार का 245वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 528 स्थानों पर छापेमारी, 236 काबू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









