कर्नाटक के पशुपालन मंत्री ने ‘गोहत्या’ पर दिया विवादित बयान, गाय लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Share

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के मंत्री के.वेंकटेश द्वारा दिए गए बयान ‘अगर भैंसों को मारा जा सकता है तो गायों को मारने में क्या दिक्कत है?’ ने सियासत के गलियारों में भूचाल ला दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया है। जिसमें वे गायों को लेकर सड़क पर उतर आए।
बेंगलुरू में हो रहे इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की है। उन्होंने सिद्धारमैया सरकार पर पांच गारंटी योजनाओं को अब तक ना लागू करने का आरोप भी लगाया है।

आपको बता दें कि साल 2021 में भाजपा सरकार ने कर्नाटक में गोहत्या के खिलाफ कानून बनाया था। दरअसल, अब कर्नाटक सरकार उस कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है। राज्य के पशुपालन मंत्री के.वेंकटेश के बयान से भी इसके संकेत मिल रहे हैं।

के.वेंकटेश ने कहा कि ‘बूढ़े हो रहे पशुओं के चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है’। उन्होंने यह भी कहा कि ‘अगर भैंसों को मारा जा सकता है तो गायों को मारने में क्या दिक्कत है?’ जिसपर इतना हडकंप मचा है।

ये भी पढ़ें: Karnataka: सिद्धारमैया सरकार में 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *