Uncategorizedराशिफल

Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशिफल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए फलदायक रहगा। आपके ऊपर काम का दावा अधिक रहेगा। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्च करते समय ध्यान दें, धन की हानी हो सकती है।

वृषभ राशि : आपको व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई वादा सोच विचारकर करना होगा।

मिथुन राशि : आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आपको सोच समझ कर खर्च करने की आवश्यकता है। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

 कर्क राशि : आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके विरोधी आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी कोई इच्छा पूरी होगी।

सिंह राशि : आज के दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर ज्यादा कामों का दबाव रहेगा।

कन्या राशि : किसी बात को लेकर आपको तनाव रहेगा। किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचें। आप अपनी वाणी में पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने की आवश्यकता है।

तुला राशि : रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके पुराने मित्रों के मिलने की संभावना है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

वृच्श्रिक राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने खर्चे को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपकी सेहत में कुछ परेशानी चल रही है, तो उसमें सुधार होने की संभावना है।

धनु राशि : नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नव विवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

मकर राशि : आज के दिन आपके परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ेगी। अगर, आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो सोच विचार करके करें। धन को लेकर ध्यान दें, किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें। 

कुंभ राशि : आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। किसी काम को लेकर परेशान हैं, तो वह पूरा हो सकता है।

मीन राशि : परिवार के लोगों से आपकी बातों को महत्व मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से आपको आसानी से आर्थिक तौर पर सहायता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : http://Nagdah Yagya : पांडव वंश के आखिरी राजा जनमेजय ने किया नागदाह यज्ञ, जाने यज्ञ की वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button