
Israel-Hamas : हमास ने चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है। गाजा संघर्ष विराम समझौते के तहत हुई इस डील में चार बंधकों की रिहाई के बदले में इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह को रिहा करेगा।
इजरायल और हमास के बीच गाजा में पन्द्रह महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है। गाजा में पन्द्रह महीने से चल रहे संघर्ष के बाद शनिवार को फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हामस ने चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा किया हैं। यह रिहाई एक समझौते के तहत हुई जिसमें करीब 200 फिलिस्तीनी कैदियों को स्वतंत्रता दी गई।हमास की कैद से छूटे चार महिला इजरायली सैनिक करिना अरिएव, डैनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी और लिरी अलबैग को गाजा में रेड क्रॉस को सौंपा गया, जिसके बाद उन्हें इजरायली सैन्य बलों को सौंप दिया गया हैं।
कैदियों के बदले रिहा किया
यह चारों सैनिक सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के दौरान गाजा के किनारे स्थित एक निगरानी चौकी पर तैनात थीं। हामस के लड़ाकों ने उनकी चौकी पर हमला कर उन्हें अपहरण कर लिया था। एक सैनिक को इस्लामिक जिहाद द्वारा रखा गया था। यह आदान-प्रदान 19 जनवरी को हुई सीजफायर युद्धविराम के बाद दूसरा बड़ा आदान-प्रदान था। इसके पहले हमास ने तीन इजरायली नागरिकों को 90 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले रिहा किया था।
सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया
गाजा में युद्धविराम समझौता कतर और मिस्र द्वारा मध्यस्थता में महीनों की बातचीत के बाद हुआ। इस समझौते को संयुक्त राज्य अमेरिका का समर्थन भी प्राप्त था। यह युद्धविराम जो नवंबर 2023 में केवल एक सप्ताह तक चलने वाले संघर्ष विराम के बाद हुआ, गाजा में पहली बार शांति का अनुभव करवा रहा है। इस समझौते के पहले अध्याय में हमास ने 33 बंधकों को रिहा करने की सहमति दी जिनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और घायल लोग शामिल थे, इसके बदले में इजरायल ने सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया।
फिलिस्तीनी नागरिकों की जान जा चुकी है
इस समझौते के अगले चरण में दोनों पक्ष शेष बंधकों का आदान-प्रदान करेंगे जिनमें सैन्य आयु के पुरुष भी शामिल होंगे और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी पर बातचीत भी की जाएगी। गाजा में इजरायल की बमबारी और युद्ध की वजह से भारी तबाही हो चुकी है। सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में 1,200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई और 250 से अधिक बंधकों को गाजा ले जाया गया था। इसके बाद गाजा में करीब 47,000 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उज्जैन समेत 17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप