
Middle East Conflict : पश्चिम एशिया में आज आठवें दिन भी जंग लगातार जारी है। यह जंग कम होने या थमने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस हमले में अभी तक हजारों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं, लेकिन हमले की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। इस बीच ईरान का एक बड़ा बयान सामने आया है। ईरान ने अमेरिका के उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें अमेरिका ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा था।
दरअसल, अमेरिका ने कहा था कि ईरान सरेंडर कर दें, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि अमेरिका की ओर से सरेंडर करने के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई थी, जिसको ईरान ने मानने से इनकार कर दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ऐसी उम्मीद रखना सिर्फ एक सपना है, जो कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।
खाड़ी देशों पर हुए हमले गलतफहमी के परिणाम – ईरान
हालांकि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि खाड़ी देशों पर हुए हालिया हमले गलतफहमी का परिणाम थे और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने का प्रयास किया जाएगा, बशर्ते ईरान पर संबंधित देशों की जमीन से कोई हमला न हो। ईरानी मीडिया के अनुसार, अंतरिम नेतृत्व परिषद ने भी इस रुख को मंजूरी दी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर हमलों की खबरों ने क्षेत्रीय सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है।
रूस के राष्ट्रपति ने की ईरान से बात
दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान से बातचीत में संघर्ष को रोकने और समाधान के लिए राजनीतिक एवं कूटनीतिक रास्ता अपनाने पर जोर दिया।
आज रात होगा ईरान पर बड़ा हमला – अमेरिका
वहीं, अमेरिका की ओर से सख्त सैन्य कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शनिवार को कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है।
ये भी पढ़ें – होली पर घर आए भाई ने की जुड़वा बहन की हत्या, मां पर भी किया हमला, हैरान कर देगी वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









