Travel Guidelines : पश्चिम एशिया में हालात पूरी तरह से तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति ने वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों की चिंता बढ़ गई है. इन हालातों को लेकर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) ने यात्रियों के लिए पैसेंजर एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर से एहतियात के तौर पर प्रेस एडवाइजरी जारी की गई है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि मध्य पूर्व में बदलते हालात के चलते पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, खासकर यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स में देरी, रीरूटिंग या शेड्यूल में बदलाव संभव है.
नवीनतम फ्लाइट जानकारी जरूर जांच लें
प्रेस एडवाइजरी में स्पष्ट लिखा है कि यात्री एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम फ्लाइट जानकारी जरूर जांच लें. रियल टाइम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है.
यह पूरी एडवाइजरी एक प्रिवेंटिव कदम है ताकि किसी भी तरह के अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचा जा सके. सरकार अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश दे रही है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है.
आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें
वहीं, भारत सरकार का कहना है कि मिडिल ईस्ट तनाव से फ्लाइट के रूट प्रभावित हो सकते हैं. कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या पुनर्निर्धारण का सामना कर सकती हैं. पैनिक न होते हुए एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से जानकारी लेना जरूरी है. इसके साथ ही केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.
एडवाइजरी में यात्रियों से सयंम और सहयोग की अपील की गई है ताकि बदलते हालात में यात्रा संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जा सके.
एयरलाइन से ताजा जानकारी अवश्य ले लें
भारत सरकार ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण उड़ानों के रूट प्रभावित हो सकते हैं और कुछ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में देरी या पुनर्निर्धारण की स्थिति बन सकती है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से ताजा जानकारी अवश्य ले लें. साथ ही, केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. एडवाइजरी में यात्रियों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि बदलते हालात में यात्रा संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जा सके.
ये भी पढ़ें- पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 की मौत, कई लोग घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









