राष्ट्रीय

अफगानिस्तान का दावा- ड्रोन हमलों से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला, तालिबान ने जारी किए वीडियो

Pakistan-Afghanistan War : अफगानिस्तान ने ड्रोन हमलों के जरिए पाकिस्तान में तबाही मचाने का दावा किया है. तालिबान ने पाकिस्तान में कई मिलिट्री ठिकानों को सुसाइड ड्रोन हमलों से नष्ट कर दिया है. अफगानिस्तान के तालिबान-नेतृत्व वाले अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी ठिकानों पर किए गए इन ड्रोन हमलों की तस्वीरें भी जारी की है. इन तस्वीरों में पाकिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर ड्रोन स्ट्राइक होते हुए साफ देखा जा सकता है.

ड्रोन हमलों के दृश्य दिखाए गए

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि अफगान वायु सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सफल हमले किए हैं. इस वीडियो और सैटेलाइट फुटेज के सोशल मीडिया और समाचार एजेंसियों पर वायरल होने की बात कही गई है, जिसमें ड्रोन हमलों के दृश्य दिखाए गए हैं. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये हमले स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे किए गए. इनमें इस्लामाबाद के निकट फैजाबाद क्षेत्र में एक सैन्य कैंप, नौशेरा में सैन्य मुख्यालय, जमरूद की सैन्य टाउनशिप और एबटाबाद में स्थित सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया.

हमलों को पूरी तरह से सफल बताया

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों को पूरी तरह से सफल बताया है और दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ठिकानों, कमांड सेंटरों और सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचाया गया है. इस वीडियो में धमाकों, आग की लपटों और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं, जो कथित तौर पर इन हमलों के दौरान कैद किए गए हैं. यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे शहरों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई है. पाकिस्तान ने इन हमलों को “ऑपरेशन राइटियस फ्यूरी” नाम दिया और दावा किया कि उसने 22 अफगान सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया. जिसमें 274 तालिबान अधिकारी और लड़ाके मारे गए. पाकिस्तान ने “ओपन वॉर” की स्थिति घोषित कर दी है.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button