Iran Israel War : मीडिल ईस्ट में युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ हमले किए गए। जिससे वैश्विक राजनीति में बड़ा असर देखने को मिला है। शनिवार यानि आज इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई शहरों पर हमला बोल दिया। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के तेहरान स्थित कार्यालय के पास हवाई हमले किए गए। जानकारी के मुताबिक खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
अमेरिका से बिगड़ सकते हैं रिश्ते
ईरान पर हुए हमलों पर पाकिस्तान का रिएक्शन आया है, जिसमें पाकिस्तान ने हमले की कड़ी निंदा की है। दिलचस्प बात यह है कि हाल के दिनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान-अमेरिका की नजदीकियां बढ़ी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की व्हाइट हाउस यात्रा के बाद डोनाल्ड ट्रंप भी उनकी तारीफ कर चुके थे, लेकिन ईरान पर हमले ने इस दोस्ती में दरार डाल दी। पाकिस्तान ने अपने ‘दोस्त’ अमेरिका को झटका देते हुए इन हमलों को पूरी तरह बेवजह करार दिया है।
ईरान पर हमला, पाकिस्तान की हमदर्दी
ईरान पर हमलों के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरानी समकक्ष को फोन किया। इशाक डार ने कहा कि इस्लामाबाद अमेरिकी और इजरायली हमलों की कड़ी निंदा करता है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक रास्तों को फिर से शुरू किया जाए। पाकिस्तान क्षेत्र में बढ़ते तनाव से चिंता में हैं और इसे तुरंत रोकने की मांग करते हैं। अमेरिका के साथ बढ़ती रणनीतिक साझेदारी के बावजूद पाकिस्तान का ईरान के पक्ष में खड़ा होना मुस्लिम देशों के साथ रिश्तों की प्राथमिकता को दर्शाता है।
रूस ने हमले पर दिया रिएक्शन
ईरान पर हमलों को लेकर रूस ने भी चिंता व्यक्त की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून और आपसी सम्मान के आधार पर इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान खोजने में मदद करने के लिए तैयार है। रूस ने साफ किया कि वह हितों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए मध्यस्थता कर सकता है ताकि स्थिति और न बिगड़े। जानकारी यह भी है कि ईरान पर हुए हमलों ने दुनिया को दो धड़ों में बांट दिया है, जहां एक तरफ अमेरिका और इजरायल हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान और रूस जैसे देश शांति और बातचीत की वकालत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 की मौत, कई लोग घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









