राष्ट्रीय

1 मार्च से ऑनलाइन टिकट, UPI और गैस नियमों में बड़े बदलाव, जानें आम लोगों पर असर

New Rules from 1 March 2026 : रविवार, 1 मार्च से कई नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि क्या-क्या बदलाव होंगे और आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा.

मार्च से जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट अब UTS ऐप से बुक नहीं की जा सकेंगी. अब रेल यात्री केवल RailOne मोबाइल ऐप के जरिए ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे. इसका मतलब यह है कि पुराने ऐप से अब ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

यूपीआई लेनदेन में नई सुरक्षा

वहीं, UPI ट्रांजैक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए 1 मार्च से बड़ा बदलाव लागू होगा. अब बड़े अमाउंट ट्रांसफर के लिए केवल UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा. इसके साथ बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की भी जरूरत होगी.

सिम बाइंडिंग का नया नियम

साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए सिम बाइंडिंग में नया नियम लागू होगा. इसके तहत वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप अब सीधे आपके सिम से लिंक होंगे. अगर आप सिम निकालते हैं, तो ये ऐप तुरंत काम करना बंद कर देंगे, चाहे आप वाई-फाई या हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करें.

एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में बदलाव

आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ के दामों में बदलाव कर सकती हैं. इसलिए 1 मार्च को भी इन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button