Punjabराज्य

जुलाई में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जुलाई 2026 के दौरान भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अलग-अलग ट्रैप मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों सहित कुल 14 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है.

विभिन्न सक्षम अदालतों में पेश किए गए चालान

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ निजी व्यक्तियों द्वारा सरकारी कामकाज में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने अथवा उनमें संलिप्त होने वाले मामलों पर भी विजिलेंस ब्यूरो की कड़ी नजर है.

प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा विभिन्न सक्षम अदालतों में 16 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए हैं. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

5 आपराधिक मामले दर्ज

उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की गहन जांच के लिए जुलाई के दौरान 2 विजिलेंस जांच दर्ज की गई हैं. इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 1 मामला भी दर्ज किया गया है.

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान 7 आरोपियों के खिलाफ 5 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 5 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button