Hyderabad News : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां बेजुबान जानवरों के खून का अवैध व्यापार हो रहा था। ड्रग कंट्रोल और हैदराबाद सिटी पुलिस ने भारी मात्रा में भेड़ और बकरियों का खून जब्त किया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पशुओं का 1000 लीटर खून बरामद
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के काचीगुड़ा इलाके में CNK इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट नाम के फर्म में भेड़-बकरियों के शरीर से खून निकालकर इकट्ठा किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां छापा मारा और अधिकारी भी दंग रह गए। फार्म में बड़ी मात्रा में संरक्षित खून के कंटेनर रखे थे, जो एक्सपोर्ट किए जाने थे। पुलिस ने मौके से लगभग 1000 लीटर भेड़ और बकरी का खून बरामद किया।
जिंदा जानवरों से निकाला खून
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानवरों के खून को इकट्ठा कर हरियाणा के एक फर्म को भेजा जा रहा था। पुलिस की छापेमारी में पता चला कि खून किसी वधशाला से नहीं, बल्कि जिंदा जानवरों से निकाला जा रहा था। पशु कल्याण कानूनों के तहत इसे एक गंभीर अपराध और बेहद क्रूर कृत्य माना गया। अधिकारियों के मुताबिक हाल के दिनों में पशु शोषण और अवैध बायोमेडिकल सप्लाई चेन का यह सबसे बड़ा मामला है।
सस्ते विकल्प के रूप किया इस्तेमाल
जांचकर्ताओं ने कहा कि इस खून का अंतिम उपयोग क्या था, इस खून का आखिर किस काम में इस्तेमाल किया जा रहा था, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन आशंका है कि इसका उपयोग अवैध क्लीनिकल ट्रायल में किया जा रहा था। माना जा रहा है कि बिना अनुमति होने वाले चिकित्सा शोध में इसे एक सस्ते विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
फर्म का मालिक फरार
पुलिस छापेमारी के बाद CNK फर्म का मालिक फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ पशुओं के साथ क्रूरता, अवैध कारोबार और बायोमेडिकल नियमों के उल्लंघन से जुड़ी कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए खून के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- कोलकाता में I-PAC पर ED की Raid, मौके पर पहुंची सीएम ममता बनर्जी, जमकर हंगामा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









