वायरल

क्‍या आपने सुना है ‘Moye Moye’ का ये देसी वर्जन? जानिए…

Moye Moye desi version:

सोशल मीडिया पर Moye Moye गाने की धूम है। हर कोई इस पर इंस्टाग्राम वीडियो Moye Moye और मीम बना रहा है। अब इसका देसी वर्जन सामने आया है। दो सिख युवको ने इसका यह देसी वर्जन तैयार किया है। नेटिजन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

हारमोनियम के साथ दो युवक कमरे में बैठ कर गा रहे गाना

चंद सेकंड की इस वीडियो में दो सिख युवक दिखाई दे रहे हैं। हारमोनियम के साथ यह दोनों युवक एक कमरे में बैठे हैं। दोनों पंजाबी लेंग्वेज में Moye Moye का देसी वर्जन गाते हैं। पंजाबी में वह गाते हैं कि एक लड़की मिली, उसने इतना परफ्यूम लगा रहा था कि उसके पास ही खड़ा नहीं हो पा रहा था। Moye Moye के देसी गाने की अगली पंक्ति में युवक सर्दियों में न नहाने वाले और आलसी लोगों पर कटाक्ष करते हैं, वह कहते हैं कि इतना भी क्या आलस सुबह उठकर अपना मुंह धो लो।

18 हजार से ज्यादा लोगों ने किया पसंद

बता दें कि वीडियो पर नेटिजन्स इस गाने पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। एक युवक ने कहा कि यह तो ओरिजनल से भी अच्छा है। एक ने कहा कि बहुत बढ़िया गाया। कुछ लोगों ने गाने को नापसंद भी किया। इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी ने यह वीडियो शेयर किया है। कुछ घंटो में ही इसे 18 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 128 से ज्यादा लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। लोग  Moye Moye के ओरिजनल गाने को काफी पसंद करते हैं।

सर्बियाई सिंगर का है ओरिजनल गाना

जानकारी के अनुसार का ओरिजनल गाना Dzanum नाम की एक एलबम का है। इस गाने को सिंगर तेया डोरा (TEYA DORA) ने गाया है। तेया सर्बियाई सिंगर हैं। इस गाने पर यूट्यब पर करोड़ों लोग अभी तक देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें-http://अमेरिकी छात्रा प्रीशा चक्रवर्ती, आज दुनिया की सबसे होनहार छात्रा बनी

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Related Articles

Back to top button