Haryanaराज्य

हरियाणा सरकार ने पुराने खातों की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया

Haryana News : हरियाणा सरकार ने अपने विभिन्न विभागों के पुराने बैंक खातों का मिलान किया, जिसमें IDFC First Bank में रखे गए कुछ खातों की जांच की गई. जांच में यह पाया गया कि कुछ खातों का मिलान नहीं हो सका.

जनवरी माह के मध्य में कुछ खातों का मिलान नहीं हो पाने पर सरकार ने तुरंत बैंक को इन खातों को बंद करने के निर्देश दिए. बैंक ने 21 तारीख को पत्र लिखा, जबकि उससे पहले ही सरकार की तरफ से बैंक से आवश्यक कम्युनिकेशन किया जा चुका था.

बैंक को राशि स्थानांतरित करने के निर्देश

सरकार ने बैंक को निर्देश दिया है कि संपूर्ण राशि ब्याज सहित अधिकृत बैंक में स्थानांतरित की जाए. मामले में बैंक के कर्मचारियों की भूमिका सामने आ रही है, और हरियाणा सरकार के संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

हरियाणा सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए इसे एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंप दिया है. इसके अलावा, सरकार एक उच्चस्तरीय कमेटी भी बना रही है, जो पूरे मामले की जांच करेगी और दोषियों की जिम्मेदारी तय करेगी.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रत्येक सरकारी पैसा सुरक्षित रखते हुए पूरा का पूरा वापस लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार अभी भी जारी, हिंदू महिला के साथ हुई गैंगरेप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button