Uttar Pradesh

हरदोई में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में फैली सनसनी

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सरकारी ट्यूबवेल के पास स्थित एक नीम के पेड़ की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी।

दोनों अचानक घर से हुए लापता

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर नौसारा निवासी 25 वर्षीय रवि उर्फ टाइगर और 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदारी में भी थे और अक्सर फोन पर बातचीत करते थे। परिवार के लोगों के अनुसार, सोमवार शाम दोनों अचानक घर से लापता हो गए थे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह सरकारी ट्यूबवेल के पास पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा और शोक का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- भाजपा के हाथ 700 किसानों के खून से रंगे हुए हैं, पंजाब काले कृषि कानूनों का अपमान कभी नहीं भूलेगा- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button