Venezuela News : वेनेजुएला की राजधानी काराकस से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रपति भवन और उसके आस-पास के इलाके में भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं. ड्रोन या हवाई जहाज की आवाजें भी सुनाई देने की खबर है. वहीं, कुछ इलाकों में बिजली नहीं है. घटनास्थल के बारे में जानकारी सामने आई है कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की स्थित अब नियंत्रण में है.
इस अचानक हुई गोलीबारी और हवाई गतिविधि के बाद दुनिया की नजरें अब अमेरिका पर टिकीं हैं. हालांकि, व्हाइट हाउस ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि इस घटना में अमेरिका का कोई हाथ नही हैं.
ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व में मादुरो की गिरफ्तारी
बताया गया है कि यह घटना तीन जनवरी को अमेरिकी ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई. मादुरो इस समय न्यूयॉर्क की जेल में हैं, जबकि वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है.
अब तक 80 लोगों की मौत की पुष्टि
वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के लिए अमेरिकी सैन्य अभियान और इसके बाद भड़की हिंसा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, इस घटनाक्रम में अब तक कम से कम 80 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में मुख्य रूप से राष्ट्रपति मादुरो की सुरक्षा में तैनात ‘प्रेसिडेंशियल गार्ड’ के जवान और वेनेजुएला सेना के सैनिक शामिल हैं, जिन्होंने अमेरिकी विशेष बलों की कार्रवाई का विरोध किया था. इसके अलावा, काराकस में हुई भीषण बमबारी और रिहायशी इलाकों में गोलियों की चपेट में आने से कई आम नागरिकों और बच्चों की भी मौत हुई है.
ये भी पढ़ें – प्रदूषण से घुट रहा दिल्लीवालों का दम, “आप” विधायकों का मास्क लगा विधानसभा में जबरदस्त प्रदर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









