UP: भू-जल संरक्षण साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, लोगों को किया जागरूक

Share

आपको बताते चले की यह सप्ताह भू गर्भ संरक्षण सप्ताह के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। फतेहपुर जनपद के जहानाबाद स्थित विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भू जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इसमें बच्चों ने नारा और स्लोगन के माध्यम से लोगो को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया बच्चों ने नारे लगाए कहा जीवन का आधार जल है,जल है तो सुंदर कल है ,जल संरक्षण हो हम सब का नारा, ताकि संतुलित रहे पर्यावरण हमारा। जल बचाओं, जीवन बचाओं ,जल है तो कल है। पानी ही जीवन हैं,इसका संरक्षण ही भविष्य हैं।,बूंद-बूंद को तरस जाओगे, अगर जल नहीं बचाओगे। जल है जीवन का आधार, इसके साथ करो मत दुर्व्यवहार,जब कुआं सूख जाएगा, हमें पानी की कीमत का पता चल जाएगा।,भूख मिटती है अन्न से,अन्न उगता है पानी से, इस

मौके पर विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इंद्रपाल उत्तम ने बच्चो को जल संरक्षण के लिए संबोधित करते हुए कहा की जल ही जीवन है। अगर जल नही होगा तो यह जीवन भी नही होगा इसलिए हम सभी लोगो को प्रण लेना चाहिए की जल का सही उपयोग करके व्यर्थ में जल को बहने नही देंगे। अगर कही हमे व्यर्थ में जल बहता हुआ दिखाई दे तो तुरंत उसे न बहने दे। पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानाचार्य इंद्रपाल उत्तम ने बताया की भूजल की कमी के कारण मानव, पेड़ पौधों व जीव जन्तुओं का विकास और वृद्धि प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होता है।

स्वस्थ जीवन के लिए हम सबको स्वच्छ जल की आवश्यकता जरूरी है। आज हम अपने-अपने भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति के लिए न केवल भूजल का अन्धाधुन्ध दोहन कर रहे है, बल्कि भूजल प्रदूषण को बढ़ावा भी दे रहे हैं। भू जल संरक्षण कैसे करे फसलों की सिंचाई क्यारी बनाकर करें।, सिंचाई की नालियों को पक्का करें। बागवानी की सिंचाई हेतु ड्रिप विधि व फसलों हेतु स्प्रिंकलर विधि अपनायें। बगीचों में पानी सुबह ही दें जिससे वाष्पीकरण से होने वाला नुकसान कम किया जा सके। जल की कमी वाले क्षेत्रों में ऐसी फसलें बोयें जिसमें कम पानी की आवश्यकता हो,अत्यधिक भूगर्भ जल गिरावट वाले क्षेत्र में फसल चक्र में परिवर्तन कर अधिक जल खपत वाली फसल न उगाई जाये। खेतों की मेड़ों को मजबूत व ऊँचा करके खेत का पानी खेत में रिचार्ज होने दें।

ये भी पढ़े: NDA और विपक्ष की बैठक को लेकर ओपी राजभर का बयान, कहा – दोनों को तराजू पर रख दीजिए