Punjabक्राइमराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’: 7 महीनों में 62,641 व्यक्ति गिरफ्तार, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर जारी

Punjab Crime News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 7 महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक राज्य भर में 1.16 लाख छापेमारी करके गैंगस्टरों और उनके साथियों सहित कुल 62,641 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गैंगस्टर मुक्त पंजाब बनाने के लिए 20 जनवरी को शुरू हुआ अभियान

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

1,057 हथियार और 2,860 जिंदा कारतूस बरामद

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने कहा कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 1057 हथियारों के साथ-साथ 2,860 जिंदा कारतूस और 335 मैगजीन, 247 धारदार हथियार और 15 हैंड-ग्रेनेड बरामद किए हैं।

31,064 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई

इसके अलावा 31,064 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है, जबकि 18,536 व्यक्तियों की तस्दीक करके उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि अभियान शुरू होने से अब तक पुलिस टीमों ने 1,612 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

212वें दिन 663 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

अभियान के 212वें दिन पुलिस टीमों ने 420 छापेमारी करने के बाद 663 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 225 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई और 10 फरार अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया। विशेष डीजीपी ने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान इसी जोश के साथ जारी रहेगा।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन पर गुप्त रूप से दें सूचना

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 537वें दिन 84 नशा तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 537वें दिन भी जारी रखते हुए, आज 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.8 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 120 किलो भूक्की, 633 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 40,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 537 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,136 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें – पंजाब पुलिस का वर्ष भर चलने वाला लिंग संवेदनशीलता एवं मेनस्ट्रीमिंग प्रशिक्षण परियोजना MRSPPA फिल्लौर में हुआ संपन्न

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button