Friday : शुक्रवार के दिन देवी की पूजा करने से मिटते हैं सभी कष्ट, जानें पूजा की विधि

Friday

Friday

Share

Friday : हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन देवी – देवताओं को समर्पित रहते हैं। इस के अनुसार शुक्रवार का दिन देवियों को समर्पित है। शुक्रवार के दिन सुख प्रदान करने वाली संतोषी मां, संकटों का नाश करने वाली देवी दुर्गा और मां काली और धन – धान्य से भरने वाली मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

मां संतोषी

संतोषी मां अपने साधक की चिंताओं और कष्टों को दूर कर हमेशा सुख प्रदान करतीं है। संतोषी मां को सुख की देवी कहा जाता है। संतोषी मां की उपासना करने के लिए आप 16 शुक्रवार के व्रत कर सकते है। किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार से शुरू कर सकते हैं। इस व्रत में खट्टी चीजों का सेवन नहीं किया जाता है। संतोषी मां की पूजा में चना और गुड़ विशेष रूप से चड़ाया जाता है। 108 बार संतोषी मां के मंत्र का जाप करें।

मां काली

शुक्रवार के दिन संकटों को हरने वाली मां काली की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन मां काली की पूजा को अचूक माना जाता है। मां काली आपकी हमेशा ही भय, दोष, शत्रु, जादू टोनो और रोग से रक्षा करतीं हैं। मां काली को लाल वस्त्र प्रिय है, उन्हें लाल वस्त्र भेट करें। आप मां काली को लौंग और पेड़े का भोग लगा सकते हैं। मां काली के मंत्र की 13 माला जाप करें और काली चालीसा का पाठ करें।

मां लक्ष्मी

मां लक्ष्मी को धन प्रदान करने वाली देवी हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन उनकी पूजा की जाती है। आप वैभव लक्ष्मी व्रत भी कर सकते है। इस व्रत में एक ही समय भोजन किया जाता है। किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार से आप 11 या 21 शुक्रवार व्रत संकल्प ले सकते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा में आप उन्हें सफेद फूल, सफेद चंदन और खीर का भोग लगाएं। सफेद चीजों का दान करें और श्रीसुक्त का पाठ करें।

यह भी पढ़ें : http://Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशि फल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *