
हरियाणा के अंबाला में बाढ़ आने के बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, अंबाला से मौत के चार मामले सामने आए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल बुधवार को अंबाला सिटी क्षेत्र में लोगों को तीन शव अलग-अलग स्थानों पर बहते हुए मिले।
सदर थाना क्षेत्र के गांव लोबड में ग्रामिणों को 20 वर्षीय युवक का शव पानी में बहते हुए मिला। युवक की पहचान सिरसा के गांव चौपटा निवासी सुशील के रूप में हुई है। इसी प्रकार अंबाला सिटी चित्र में लोगों को एक बुजुर्ग का शव दिखा। जिसकी पहचान गांव चौडमसपुर निवासी 70 वर्षीय सम्पूर्ण सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ ही अंबाला सिटी में चौकी नंबर-1 की तरफ से लोगों को एक शव बहता दिखा, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
छावनी की बीड़ी फ्लोर मिल के पीछे शालीमार बाग कॉलोनी में करंट लगने से 28 वर्षीय मोंटी की मौत हो गई। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। सड़क पर जलभराव के बीच युवक को अचानक करंट लगा था। इसमें चाचा बाल-बाल बचा और भतीजे ने तोड़ दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़े: हरियाणा के 7 जिलों में बाढ़, 554 गांव डूबे, गृह मंत्री अनिल विज ने नाव पर लिया जायजा