Advertisement

हरियाणा के 7 जिलों में बाढ़, 554 गांव डूबे, गृह मंत्री अनिल विज ने नाव पर लिया जायजा

Share
Advertisement

बरसात के कारण हरियाणा पर मुसिबतों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से सोमवार देर रात करीब दो बजे पानीपत के नवादा और तामशाबाद में बांध टूट गया। गांव गढ़ी बेसिक, रामड़ा, तामशाबाद, पत्थरगढ़, नवादा आर, नवादा पार का संपर्क टूट गया। गोयलां कलां में पशुओं को बचाने के प्रयास में किसान की जान चली गई और 10 गोवंशों की मौत हो गई। 

Advertisement

बता दें कि 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश ने नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया है। हरियाणा के सात जिलों के 554 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, घग्गर और मारकंडा नदियों का पानी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों के गांवों में भर गया है। 

तीन लाख से ज्यादा फसल पानी में डूब गई है। इन गांवों से लोगों को निकालने में प्रशासन और पुलिस की टीमें लगी हैं। बाढ़ के पानी में डूबने से अंबाला में महिला समेत दो लोगों और पानीपत व सोनीपत में एक-एक किसान की मौत हो गई। कैथल के खरौदी गांव में गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबने से 10 और 11 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से सोमवार देर रात करीब दो बजे पानीपत के नवादा और तामशाबाद में बांध टूट गया। गांव गढ़ी बेसिक, रामड़ा, तामशाबाद, पत्थरगढ़, नवादा आर, नवादा पार का संपर्क टूट गया। गोयलां कलां में पशुओं को बचाने के प्रयास में किसान की जान चली गई और 10 गोवंशों की मौत हो गई। 

कुरुक्षेत्र में 10 से ज्यादा गांव में बाढ़ का पानी घुसा है। इसके अलावा 20 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। करनाल जिले के 24 गांव पानी में डूब गए हैं और इनमें से 11 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
अंबाला जिले के 450 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 76 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है। बारिश के पानी में डूबने से अंबाला में दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर शाम अंबाला छावनी बस स्टैंड से आ रहे 45 वर्षीय सुरेश कुमार की मोटरसाइकिल सरसेहड़ी गांव में पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। 

उधर, यमुना का जल स्तर बढ़ने से सोनीपत में भी नदी किनारे के इलाकों पर जिला प्रशासन नजर रख रहा है। सिरसा में भी घग्गर का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिले में 24 घंटे में तीन हजार क्यूसेक तक नदी का जलस्तर बढ़ा है। बुधवार तक नदी का जलस्तर 15 हजार क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका है। किसान घग्गर के बीच में बने छोटे बांधों को मजबूत करने में किसान लगे हैं। 

हिमाचल में फंसे हरियाणा के 100 लोग

  • रेवाड़ी के गांव पदैयावास और घुड़कावास के चार युवा मनाली के कसोल में घूमने गए थे। मंगलवार को चारों युवकों ने परिजनों को सुरक्षित होने की सूचना दी।
  • सोनीपत से हिमाचल घूमने गया स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के 18 सदस्यों का दल कसोला के पास बरसानी में फंस गया है। इसमें बच्चे, युवा व बुजुर्ग भी शामिल हैं।
  • रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 70 विद्यार्थी सोलंग में फंस गए हैं। विद्यार्थियों का यह दल एडवेंचर कैंप के लिए गया था।
  • भिवानी जिले के बवानीखेड़ा से विधायक बिशंबर वाल्मीकि, उनके पीएसओ, चालक व पीए के अलावा गांव बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना का परिवार अब सुरक्षित जगह पर पहुंच गया है।

गृह मंत्री अनिल विज ने नाव में बैठ लिया जायजा

अंबाला छावनी और अंबाला शहर में अभी जलभराव जस का तस है। यहां पर पानी की निकासी का रास्ता नहीं बन पा रहा है। गृह मंत्री अनिल विज नाव में बैठकर अंबाला छावनी में अघोषित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना।

बाढ़ से बर्बादी

जिलाफसल डूबीबाढ़ प्रभावित गांव
पानीपत  30 हजार10
कुरुक्षेत्र50 हजार    10
करनाल10 हजार24
अंबाला    1 लाख 48 हजार450
कैथल20 हजार    30
यमुनानगर45 हजार  30

ये भी पढ़े: गुरुग्राम में साक्षी मर्डर केस जैसा मामला, युवक ने प्रेमिका को चाकू से गोदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *