Uttar Pradesh Budget 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार, 11 फरवरी को बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य के विकास के आंकड़े पेश किए और सरकार की उपलब्धियों का विवरण साझा किया. इसके साथ ही बजट पेश करते समय उन्होंने शेरो-शायरी के रंग में रंगते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पढ़ते हुए सीएम की प्रशंसा करते हुए जमकर कसीदे पढ़े और उनके नेतृत्व में हुए कामों का जिक्र किया. वित्त मंत्री ने शायरी करते हुए और कहा- “काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का. गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का..”
विकास के लिए निरंतर प्रयास किए
सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही उत्तर प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं और उनका दृढ़ संकल्प है कि “यही जूनून, यही ख़्वाब मेरा है… दीया जलाकर अँधेरा मिटा दूँ जहां भी है.” इसके बाद सदन में बीजेपी के विधायकों ने तालियों और टेबल थपथपाकर उनका स्वागत किया.
जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया. एक शेर कहते हुए उन्होंने कहा, “सितारे बनकर आसमान में वही चमकते हैं, जो अपने आप को मेहनत और पसीने में डुबो देते हैं.”
सरकार की उपलब्धियों को साझा किया
बता दें कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में युवाओं, महिलाओं, किसानों और रोजगार समेत सभी क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को साझा किया और आने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी, उन्होंने बताया कि इस बार का बजट पिछली सरकार की तुलना में लगभग 12.2 फीसदी अधिक है. राज्य सरकार हमेशा से राजकोषीय प्रबंधन और ऋण नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्ध रही है. इस बजट से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और योजनाओं पर तेजी से काम होगा.
ये भी पढ़ें- Indian Railways : यात्री कृप्या ध्यान दें, RailOne ऐप से कटेगी जनरल टिकट, 1 मार्च से UTS ऐप बंद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









