Advertisement

ये लड़की हैं ऐश्वर्या राय की फोटोकॉपी, इस वीडियो को देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

Photocopy of Aishwarya Rai

photo credit:- https://www.instagram.com/p/CawKnPZFOdJ/

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही लाइमलाइट में रहती है। यही नहीं एक्ट्रेस ने 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीता था और दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया थाइसके बाद उन्होनें बॉलीवुड में अपनी हिट फिल्मों से एक अलग पहचान बनाई। ‘जोधा अकबर’ ‘ताल’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों से उन्होनें अपने दर्शकों का दिल जीता। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Photocopy of Aishwarya Rai) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।  

Advertisement

ये लड़की हैं ऐश्वर्या राय की फोटोकॉपी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने अच्छे चेहरे और फिगर से एक अलग फैन फॉलोइंग बनाते है। लेकिन आपको ऐसे कुछ सामान्य लोग भी मिल जाएंगे जो बॉलीवुड हस्तियों के हमशक्ल होते हैं, और वह काफी पॉपुलर भी होते हैं। इसी का एक उदाहरण है आशिता सिंह। जी हां ये लड़की आशिता सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Photocopy of Aishwarya Rai) की एकदम फोटोकॉपी है। इस लड़की की वीडियो को देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे। आशिता इंस्टाग्राम पर लगातार अपने वीडियो भी शेयर करती हैं, और इनकी फैन फॉलोइंग देख आप सोच में पड़ जाएंगे।

इस वीडियो को देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

आपको बता दें (Photocopy of Aishwarya Rai) आशिता सिंह के इंस्टाग्राम पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस लड़की ने अपनी प्रोफाइल में अपने आप को आर्टिस्ट बताया हुआ है। वहीं अपने इंस्टाग्राम पेज पर उन्होनें खुद को इंदौर का बताया हुआ है। आशिता सिंह के फैन भी उनकी सारी वीडियो खूब पसंद करते है। वह लगातार अपने डांस और एक्सप्रेशन वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। जिससे उनके फैंस की लिस्ट लगातार बढती जा रही है।

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो अभी उनकी फिल्मों में ‘पोन्नियिन सेलवन’ शामिल है जिसे मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ऐश्वर्या राय इस फिल्म से एक बार फिर तहलका मचाने आ रही है। पोन्नियिन सेलवन दो पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। एक्ट्रेस के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *