Advertisement

Pankaj Kumar Demise: गजल गायक पंकज उधास के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Pankaj Kumar Demise
Share
Advertisement

Pankaj Kumar Demise: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन (Pankaj Kumar Demise) पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। स्व० पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। स्व० पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: Pankaj Udhas Demise: गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बिमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें