दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ‘‘आप’’ में शामिल

Delhi :

Delhi : दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ‘‘आप’’ में शामिल

Share

Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटका और टोपी पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

आप’ ने किया एक्स पर ट्वीट

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल जी ने आज आम आदमी पार्टी के जनहितकारी कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर अरविंद केजरीवाल जी की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ग्रहण की।

पहले भी कांग्रेस के बड़े नेता ‘आप’ में हुए थे शामिल

इससे पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। वहीं, बीजेपी के भी बड़े नेताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की थी। आप के बड़े नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए थे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के कई अन्य दलों का भी समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में शनिवार को आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद ने कहा- “RSS तो हिंदू संगठन है ही नहीं”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *