
Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तड़के से ही तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद दिल्ली-NCR का मौसम सुहावना हो गया है।
कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
तेज बारिश के चलते दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आई है। बारिश का असर सड़कों पर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। हाईवे समेत कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की रफ्तार कम होने से जाम की स्थिति बन गई है।
हाईवे पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
सुबह हुई तेज बारिश के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। कई जगह वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने पहले ही जताई थी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में शनिवार को बारिश होने का अनुमान पहले ही जताया था। इसके बाद शनिवार सुबह दिल्ली-NCR में बारिश ने दस्तक दी, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला।
ये भी पढ़ें – सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले दीपेंद्र हुड्डा को तुरंत निकाले कांग्रेस: कुलदीप सिंह धालीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप






