Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 220वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 572 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.
5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया
अभियान के 220वें दिन पुलिस टीमों ने 3 हथियारों सहित 330 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 65,657 हो गई है.
इसके अलावा, 200 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
54 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पुलिस को सूचना दे सकते हैं.
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशों विरूद्ध ’ को 545वें दिन भी जारी रखते हुए 54 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 80 नशीली गोलियां और 900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.
इसके साथ ही केवल 545 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 76,605 हो गई है. नशा छुड़ाने के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 6 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- चीनी की कीमतों पर बड़ी राहत, 20% तक सस्ती हुई शुगर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









